मोहम्मद मुइज़्ज़ू के स्‍वागत पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे भारत-मालदीव के रिश्ते

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ब्रिटेन यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार को मालदीव पहुंचे, जहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. यहां तक पीएम मोदी को लेने मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोइज्‍जू अपने मंत्रियों की फौज को लेकर खुद एयर पोर्ट पर पहुंच गए. इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी को गले लगाकर उनका स्‍वागत किया.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू की ओर से भव्य स्वागत पर पीएम मोदी ने खुशी जताई. उन्‍होंने विश्वास जताया है कि आने वाले समय में भारत-मालदीव के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा…

दरअसल, मालदीव पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्‍ट में लिखा कि “मैं माले पहुंच गया हूं. मुझे बहुत खुशी है कि राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू मेरा स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर आए. मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में भारत और मालदीव के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे.”

मालदीव की स्वतंत्रता समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ होंगे पीएम मोदी

वहीं, इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के माले पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया. एक विशेष सम्मान के रूप में राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. प्रधानमंत्री की मालदीव की यह तीसरी यात्रा है. इस दौरान प्रधानमंत्री मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में भाग लेंगे.”

इसे भी पढें:-ब्रिटेन में पीएम मोदी के इस अंदाज पर फिदा हो गए कीर स्टार्मर, कहा- एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते है हम

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version