ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पाकिस्तान की डेलिगेशन के साथ करेंगे मुलाकात, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा…

Priyanka Chaturvedi : विदेशों में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पोलने वाले डेलिगेशन के साथ पीएम मोदी आज शाम को मुलाकात करेंगे­. इस दौरान विदेश दौरे से भारत वापस आई डेलिगेशन की सदस्य और उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ‘हमने पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर ब्रेक लगाया’.

पाकिस्‍तान आतंकियों को भारत के खिलाफ कर रहा इस्‍तेमाल

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री, सांसद, स्पीकर और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और पाकिस्तान की हरकतों के बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि मीटिंग के दौरान जो भी सवाल हुए हमने उन सभी के जवाब दिए और यूरोपीय देशों को ये भी बताया कि भारत कई दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है. इस दौरान कैसे पाकिस्‍तान आतंकियों को पोषित कर रहा है और उन्हें वित्तीय मदद देकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है.

पाकिस्तान में घुसकर करेंगे आतंकियों का सफाया

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने दुनिया को बताया है अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आया तो और ऐसे ही पाले-पोसेगा तो भारत आगे भी आतंकी ठिकानों पर हमले करेगा. उन्‍होंने कहा कि हम भारत में रहेंगे जरूर लेकिन पाकिस्‍तान ने कोई हरकत की तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया करेंगे.

सलमान खुशी पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, सलमान खुशी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगें. पीएम मोदी से मिलने से पहले उन्‍होंने मीडिया से बातचीत की और दुनिया को बताया कि पाकिस्तान ने आतंकवादी को पूरा बढ़ावा दिया है जोकि भविष्‍य में उसके घातक साबित हो सकता है. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि ‘आतंकवादियों को पोषित करने वाले को यह समझना पड़ेगा कि अब ये नहीं चलेगा’.

इसे भी पढ़ें :- केरल तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक जहाज में लगी आग, काबू पाने के लिए चलाया अग्निशमन अभियान

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version