कनाडा में युवक की गोली मारकर हत्या, इकलौते बेटे की मौत से पंजाब में मचा कोहराम

Toronto: कनाडा में बदमाशों ने कार रोककर उसमें बैठे पंजाबी युवक बीरइंदर सिंह (22 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से हडकम्प मच गया. बीरइंदर मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था, जो स्टडी वीजा पर कनाडा गया हुआ था. रिश्तेदार पुनर सिंह ने बीरइंदर के इस मामले की पुष्टि की. बताया कि 14 मार्च की दोपहर को एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके की घटना है, जहां पर बीरइंदर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी.

आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग

परिवार वालों ने बीरइंदर के शव को भारत लाने और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार को घेरकर उसमें सवार बीरइंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बीरइंदर अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद अल्पर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था. जानकारी मिली है कि बीरइंदर के साथ कार में उसके बचपन के दोस्त सवार थे जोकि लांग ड्राइव पर जा रहे थे.

बीरइंदर की कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर सफेद रंग की पिकअप ट्रक में शामिल होकर आए और बीरइंदर की कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिस कारण उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि बीरइंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और 3 साल से कनाडा में था.

अत्यधिक खून बहने से बीरइंदर की मौत

गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी. उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस और बीरइंदर के दोस्तों के अनुसार, उनको नहीं पता कि हमला क्यों किया गया.

नस्लभेद या नफरत..?

उनके दोस्तों का मानना है कि यह नस्लभेद या नफरत के कारण हो सकता है, क्योंकि उनका किसी से कोई झगड़ा या रोड रेज जैसा मामला नहीं था. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने उस संदिग्ध पिकअप ट्रक और उसमें सवार 2 लोगों की पहचान के लिए लोगों से डैशकैम फुटेज मांगी है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली में हादसाः इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version