लाल बछिया का जन्म दुनिया के अंत का संकेत, इजराइल की बढ़ी चिंता! जानिए क्या है बाइबल की भविष्यवाणी

Red Heifer Birth Prediction : इतिहास में कई बार भविष्यवाणियां की गई हैं, कि दुनिया खत्‍म होने वाली है. जिनमें से अधिकांश पूरी तरह से बेबुनियाद है. इसका एक उल्लेखनीय उदाहरण साल 2012 में देखने को मिला, उस समय भी ऐसा दावा किया गया था कि माया के कैलेंडर के मुताबिक दुनिया का अंत होने वाला है, क्योंकि वह कैलेंडर उस तारीख से आगे नहीं बढ़ता था. हालांकि 2012 के बाद जीवन सामान्य रूप से चलता रहा, ऐसे में यह भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई.

बता दें कि सर्वनाश की कोई गुंजाइश न होने के बावजूद इस भविष्यवाणी ने कई लोगों में डर और दहशत पैदा कर दी, ऐसे में इससे कई लोग अंत की तैयारी करने लगे. कुछ ऐसी ही स्थिति इस समय इजराइल में देखने को मिल रही है, जहां एक रहस्यमय लाल बछिया के जन्म ने दुनिया के अंत के संभावित संकेतों को लेकर बहस छेड़ दी है. बता दें कि कुछ लोग इस घटना को विनाश के संकेत से जोड़ रहे हैं.

दोनों धर्मग्रंथों में लाल बछिया विनाश का संकेत

खबरों के मुताबिक, इजराइल में 2000 सालों में पहली बार किसी लाल बछिया का जन्म हुआ है. ऐसे में यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह तैजी से फैल गई है और लोग इसे लेकर डर और संदेह जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे अविश्वास कहकर मानने से इंकार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ईसाई और यहूदी दोनों धर्मग्रंथों में लाल बछिया के जन्म को आने वाले विनाश का संकेत माना गया है.

यरूशलेम स्थित टेंपल इंस्टीट्यूट ने दी जानकारी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यरूशलेम स्थित टेंपल इंस्टीट्यूट ने बताया कि, वे नवजात बछिया का गहन अध्ययन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसके बारे में काफी चर्चा हो रही है. इसके साथ ही बछिया का जांच चल रहा है. इस बीच प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच संभावित संघर्ष को लेकर जनता में चिंताएं बढ़ रही हैं और कुछ लोगों का मानना है कि, यह दुनिया के अंत का कारण भी बन सकता है.

भविष्यवाणी चर्चा का विषय बनी लाल बछिया

बता दें कि जांच के बाद विशेषज्ञ तय करेंगे कि, बछिया पूरी तरह लाल है या नहीं. क्‍योंकि यह आम लोगों के बीच एक भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें पहली लाल बछिया के जन्म से वैश्विक विनाश की शुरुआत होगी. जानकारी के मुताबिक, ईसाई धर्म और यहूदी धर्म दोनों में ही लाल बछिया का दुनिया के अंत से जुड़ी भविष्यवाणियों का खास महत्व है. बाइबल के अनुसार पूरी तरह से लाल बछिया का जन्म यहूदी मसीहा के आगमन का संकेत भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :- कर्नाटक में 16 साल की उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम सिद्धारमैया ने किया घोषणा

Latest News

महामृत्युंजय मंत्र की आराधना से नंदी ने पाया भगवान शिव का आशीर्वाद: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, श्रीशिवमहापुराण शतरूद्र संहिता में भगवान शिव के अवतारों की कथा है।...

More Articles Like This

Exit mobile version