वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, पैर की मांसपेशियों में आया था खिंचाव

New Delhi: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की स्पोर्ट्स साइंस की टीम ने रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे में खेलने की मंजूरी दे दी. बता दें कि रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पंड्या भी फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं.

मांसपेशियों में खिंचाव था

पंड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे. जहां पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था. पंड्या दो जून से बेंगलुरु में सीओई में हैं. दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे. अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की.

अलग-अलग पैमानों पर मंजूरी

उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है. पूर्व कप्तान रोहित भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की स्वीकृति मिल गई है. सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है.

ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी

सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें. Ebola Virus: कांगो में लगातार बढ़ रहा इबोला का प्रकोप, 550 हुए मरीज, अब तक 101 लोगों की मौत

Latest News

Auto Sales July 2026: भारतीय ऑटो बाजार ने पकड़ी रफ्तार! SUV और EV की दमदार डिमांड से कई कंपनियों ने बनाया बिक्री का नया...

जुलाई 2026 में भारत के ऑटो सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Kia और Nissan ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की. SUV और EV की मजबूत मांग से कंपनियों की ग्रोथ को नई गति मिली.

More Articles Like This

Exit mobile version