लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु के बयान ने मचाया हड़कंप

New Delhi: भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा के संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो कार्डिफ के स्टेडियम में खेला गया जिसमें सभी की नजरें रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर टिकी हुई थी, जिसमें वह 47 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए थे. इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच को उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला बताया जा रहा है.

रोहित पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं

वहीं कार्डिफ वनडे मैच के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का उनके फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर जवाब देते हुए बताया कि रोहित पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है. कार्डिफ वनडे मैच में टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस मुकाबले के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से जब रोहित शर्मा पर दबाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि उनके जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता है.

बातें परेशान नहीं कर सकती

वह इतने अनुभवी और बड़े खिलाड़ी हैं कि उनको इस तरह की बातें परेशान नहीं कर सकती हैं. रोहित से पहले दो मैचों में रन नहीं बने लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैंने काफी क्रिकेट खेला और देखा है, जिसमें कई बार बल्लेबाज शुरुआत में उस तरह की लय नहीं पकड़ पाते जिनकी उनको तलाश होती है. लेकिन इससे आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वह बल्लेबाज संघर्ष कर रहा है. इस पिच पर दोहरा उछाल था जिसके चलते हमें ऐसा देखने को मिला.

योजनाओं का हिस्सा नहीं

साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अब हर सीरीज में अपनी तैयारियों के नजरिए से आगे बढ़ रही है, जिसमें रोहित शर्मा को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने बता दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में लॉर्ड्स के स्टेडियम में 19 जुलाई को खेला जाने वाला इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीर: डोडा में सर्विस राइफल छीनने की कोशिश, हुई गोलीबारी, एक की मौत, तीन जवान घायल

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version