‘यूक्रेन को कामयाब देखना…’, पुतिन को लेकर ट्रंप ने कही ऐसी बात कि, जेलेंस्की की भी छूट गई हंसी

Rusia-Ukrain : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा में बैठक हुई. बता दें कि दोनों नेताओं के बीच इस बैठक में रूस और यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान दोनों के बीच हुई बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन शांति वार्ता 95 फीसदी सफल रही है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रूस द्वारा कब्जा की गई जमीन पर पेंच फंसा है. उन्‍होंने कहा कि दोनों ही देश अभी अभी समझौता कर लें तो बेहतर है.

पुतिन को लेकर ट्रंप ने कही ये बात  

ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ऐसा कुछ कहा कि जिससे जेलेंस्की की हंसी छूट गई. उन्‍होंने कहा कि ‘पुतिन (रूस) यूक्रेन को कामयाब देखना चाहते हैं.’ बता दें कि ट्रंप की ये बात सुनकर पास में ही खड़े यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की हंसने लगे. इस दौरान इस पल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ट्रंप के बाद जेलेंस्‍की का आया बयान

बता दें कि जेलेंस्की की ट्रंप के साथ बैठक के बाद उनका यह बयान सामने आया है. ऐसे में मीडिया से जेलेंस्की ने कहा कि ‘सबसे पहले मैं राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं. साथ ही उन्‍होंने उनके घर पर महत्वपूर्ण बैठक की और सभी विषयों पर गहन चर्चा की. इतना ही नही बल्कि हाल के हफ्तों में अमेरिकी और यूक्रेनी टीमों द्वारा की गई प्रगति की हम सराहना करते हैं.’

20 सूत्री शांति योजना पर बनी सहमति 

इसे लेकर जेलेंस्की ने कहा कि ‘हमने शांति ढांचे के सभी पहलुओं पर चर्चा की है. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि 20 सूत्री शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बन चुकी है. बता दें कि अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर 100 प्रतिशत सहमति है और अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर लगभग सहमति हो चुकी है.’

सुरक्षा गारंटी महत्वपूर्ण मील का पत्थर

इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘समृद्धि योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हमने आगे की कार्रवाइयों के क्रम पर भी चर्चा की. हम इस बात पर सहमत हुए कि सुरक्षा गारंटी स्थायी शांति प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यूक्रेन शांति के लिए तैयार है. इस मामले को लेकर हम जनवरी में फिर से बात करेंगे.’

इसे भी पढ़ें :- मेक्सिको में भीषण ट्रेन हादसा, 13 लोगों की मौत 98 घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version