यूक्रेन का रूस के सैन्य सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा हमला, तेल डिपो भी तबाह, जेलेंस्की बोले- अब बनेगा पुतिन पर दबाव

New Delhi: यूक्रेन ने बुधवार को रूस के कई अहम सैन्य और लॉजिस्टिक्स ठिकानों और तेल भंडार केंद्रों पर लंबी दूरी के हमले किए हैं. यह दावा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने किया है. जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का मकसद रूस पर दबाव बनाकर उसे कूटनीति और शांति की राह पर लाना है. जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा कि यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले हमलों ने रूस के क्रास्नोडार और स्टावरोपोल क्षेत्रों में अहम ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया.

एक और तेल भंडारण केंद्र पर भी हमला

इनमें ऐसे लॉजिस्टिक्स हब शामिल थे, जहां से रूसी सेना को ड्रोन के पुर्जे, नेविगेशन उपकरण और दूसरे जरूरी सामान की सप्लाई की जाती थी. इसके अलावा एक और तेल भंडारण केंद्र पर भी हमला किया गया. जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि काला सागर और आजोव सागर के पानी में भी रूस के तथाकथित शैडो फ्लीट के एक टैंकर और चार मालवाहक जहाजों को निशाना बनाया गया.

रूसी पक्ष के सामने हर तरह का प्रस्ताव

उन्‍होंने कहा क‍ि इन कामयाब कार्रवाइयों के लिए हम यूक्रेन की रक्षा सेनाओं के सभी जवानों का धन्यवाद करते हैं. हम पूरी तरह जायज तरीके से इस युद्ध को वापस रूस की धरती तक ले जा रहे हैं. यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि शांति की जरूरत है और यूक्रेन ने रूसी पक्ष के सामने हर तरह का प्रस्ताव रखा है. अब उन्हें कूटनीति का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए. रूस और यूक्रेन की तनातनी के बीच दोनों ओर से लगातार हमलों का दौर जारी है.

युद्ध न‍ियमों के ख‍िलाफ

एक द‍िन पहले मंगलवार को ही रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले क‍िए थे. जेलेंस्‍की ने इन हमलों को युद्ध के न‍ियमों के ख‍िलाफ बताया था, क्‍योंकि‍ ये हमले बहुमंजिला रिहायशी इमारत को निशाना बनाकर क‍िए गए थे. रूस के इन हवाई हमलों में जापोरिज्जिया, खेरसोन और ओडेसा में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि रूस ने एक सामान्य बहुमंजिला रिहायशी इमारत को निशाना बनाया.

सभी जरूरी सेवाएं मौजूद

पहली से सातवीं मंजिल तक के फ्लैटों में आग लग गई है. मौके पर सभी जरूरी सेवाएं मौजूद हैं. बचाव दल और डॉक्टर लोगों की मदद के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति अपने साझेदार देशों से लगातार मदद की अपील कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ईरान-अमेरिका तनावः एयर इंडिया ने सितंबर तक रोकी ‘तेल अवीव-दिल्ली’ की उड़ानें

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version