यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, दागे 660 ड्रोन, मॉस्को समेत 12 प्रांत में तेज धमाके

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया है. वहीं रूस ने रातभर में अपने 12 अलग-अलग क्षेत्रों अवैध रूप से कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप, अज़ोव सागर और काला सागर क्षेत्र में यूक्रेन के कुल 660 आत्मघाती ड्रोनों को हवा में ही रोककर नष्ट करने का दावा किया है. दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध ने अब एक बेहद आक्रामक और भयानक रूप ले लिया है.

चौंकाने वाला दावा किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार यह चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे वैश्विक जगत की राजनीति में हलचल मच गई है. बता दें कि रूस की ओर से 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण के बाद से इसे सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा केन्द्रों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों से रूस में ईंधन की कमी और सैन्य आपूर्ति लाइनों में बाधा उत्पन्न हुई है, जिससे चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध में मॉस्को के सैन्य अभियानों पर असर पड़ा है.

निजी घर इस हमले में क्षतिग्रस्त

मॉस्को के दक्षिण में स्थित तुला क्षेत्र में एक निजी घर इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गया और एक महिला घायल हो गई. क्षेत्रीय गवर्नर दिमित्री मिल्यायेव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है और नोवोमोस्कोव्स्क शहर में एक अज्ञात औद्योगिक इकाई को नुकसान पहुंचा है. रूस के स्वतंत्र ऑनलाइन माध्यम ‘एस्ट्रा’ ने अपनी खबर में कहा कि नोवोमोस्कोव्स्क में एक रासायनिक संयंत्र और एक जलविद्युत संयंत्र पर भी हमला हुआ और उनमें आग लग गई.

47 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया

अधिकारियों की ओर से भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने भी बताया कि राजधानी की ओर उड़ रहे 47 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया. हालांकि उन्होंने किसी प्रकार की जनहानि या क्षति की जानकारी नहीं दी.

इसे भी पढ़ें. मुंडका में हादसाः सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से गई तीन मजदूरों की जान

 

Latest News

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 8 और बच्चों की मौत, मृतकों की संख्या 900 के पार

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप गंभीर होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 8 और बच्चों की मौत के बाद इस साल बीमारी से जुड़ी पुष्ट और संदिग्ध मौतों की संख्या 902 हो गई है. वहीं संदिग्ध मामलों का आंकड़ा 1.41 लाख के पार पहुंच गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version