फ्रांस ने यूक्रेन को इंटरसेप्टर देने का किया ऐलान, रूसी बैलिस्टिक हमलों के बीच मैक्रों करेंगे ज़ेलेंस्की की मदद

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच फ्रांस ने एक बडा ऐलान किया है. रूस के बढ़ते हवाई हमलों के बीच फ्रांस ने यूक्रेन को अतिरिक्त इंटरसेप्टर मिसाइलें देने की घोषणा की है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन को अपने आसमान की रक्षा करने के लिए जरूरी साधन उपलब्ध कराना बेहद अहम है. मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन को रूसी हमलों से बचाने के लिए उसकी हवाई रक्षा को मजबूत करना जरूरी है.

इंटरसेप्टर मिसाइलों की तत्काल मांग

दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने तीव्र रूसी हवाई और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से बचाव के लिए अमेरिका और पश्चिमी सहयोगियों से पैट्रियट सहित अतिरिक्त एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों की तत्काल मांग की है. यूक्रेन का कहना है कि उसे जरूरत का केवल एक छोटा हिस्सा ही मिल पा रहा है और इस साल आपूर्ति पिछले साल की तुलना में काफी कम हो गई है.

पूरे यूक्रेन में 21 लोगों की मौत

जे़लेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया, जब रूस के रातभर चले मिसाइल और ड्रोन हमलों में पूरे यूक्रेन में 21 लोगों की मौत हो गई. इनमें सबसे अधिक नुक़सान राजधानी कीएव और उसके आसपास के इलाक़ों में हुआ. उन्होंने सहयोगी देशों से अपील की कि वे यूक्रेन को विशेष रूप से ऐसी मिसाइलों की आपूर्ति बढ़ाएं, जो रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर सकें. उन्होंने कहा कि इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है.

कई महत्वपूर्ण ठिकानों को नुक़सान

रूसी हमलों में एक रेलवे स्टेशन और डाक विभाग के सॉर्टिंग सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों को नुक़सान पहुंचा है. इसे इस वर्ष यूक्रेन पर रूस के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. इस बीच यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के प्रशासन प्रमुख ने क्रामातोर्स्क शहर और आसपास के गांवों में रहने वाले बच्चों वाले सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है. अधिकारियों के अनुसार, इस इलाके पर रूस के हमले लगातार तेज़ होते जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Donald Trump: ट्रंप ने शेयर किया नक्शा, होर्मुज को बताया अमेरिका का हिस्सा

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version