रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन से हमला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मकान भी ध्वस्त

Moscow: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में हमले किए. इन हमलों में  एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई हैं. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के ब्रोवरी जिले में रूसी ड्रोन हमलों से एक मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें दो बुजुर्ग दंपति और उनके तीन वर्षीय पोते की मौत हो गई.

कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर छह बैलिस्टिक मिसाइल से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस की ओर से रात में दागे गए 151 ड्रोन में से 135 को उसने मार गिराया या बीच में ही रोक दिया. हमले में छह बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य निर्देशित मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया.

रूस की ऊर्जा व्यवस्था पर बड़ा हमला

इससे पहले यूक्रेन ने रूस की ऊर्जा व्यवस्था पर बड़ा हमला किया था. रूस के समारा क्षेत्र में स्थित सिजरान ऑयल रिफाइनरी को ड्रोन से निशाना बनाया. हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में आग लग गई और कई जगहों से धुआं उठता दिखाई दिया. यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने भी सिजरान और इल्स्की रिफाइनरियों को निशाना बनाए जाने की पुष्टि की. रिपोर्टों के मुताबिक, 7 और 8 अगस्त की रात रूस के कई इलाकों में ड्रोन हमले हुए. इसी दौरान समारा क्षेत्र के सिजरान स्थित तेल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया.

रूस के तेल प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान

वहीं, रूस में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र स्थित इल्स्की तेल रिफाइनरी में ड्रोन के मलबे के गिरने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. यूक्रेन द्वारा घरेलू स्तर पर विकसित हथियारों से किए जा रहे मिसाइल हमलों ने कई महीनों से रूस के तेल प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस अभियान के कारण ईंधन संकट से रूस की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी को नेतन्याहू ने कहा ‘Thank You’, भारत-इजरायल रिश्तों को लेकर दिया खास संदेश

Latest News

दक्षिण अफ्रीका: बंद खदान में मिली 14 खनिकों की लाशें, कई घायल मिले, जांच में जुटी पुलिस

South Africa Mining Accident: दक्षिण अफ्रीका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक बंद पड़ी खदान में कम से...

More Articles Like This

Exit mobile version