राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, यूक्रेन वास्‍तविक शांति लाने वाले समझौते के लिए तैयार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-ukraine war: रूस के साथ लंबे समय से चल रहे जंग में शांति समझौते के लिए यूक्रेन तैयार हो गया है. राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने जर्मनी के म्यूनिख में कहा कि यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है, जो वास्तविक शांति लाएगा.

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जेलेंस्की ने कहा कि “यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है जो हमारे लिए, यूक्रेन के लिए और यूरोप के लिए वास्तविक शांति लाएगा. उन्‍होंने कहा कि इस संकट को सबसे पहले सम्मानजनक तरीके से समाप्त किया जा सकता है और यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

बातचीत में यूरोप को शामिल करना चाहता है यूक्रेन

यूक्रेनी राष्‍ट्रपति का कहना है कि यूरोप व्यावहारिक रूप से वार्ता की मेज पर मौजूद नहीं है, जो एक बड़ी गलती है. रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन बातचीत की प्रक्रिया में यूरोप को पूरी तरह से शामिल करने की कोशिश कर रहा है, जिससे यूरोप के हितों और उसकी आवाज का ध्यान रखा जा सके. उन्होंने कहा कि यूक्रेन इन वार्ताओं को सफल बनाने के लिए सब कुछ करेगा और वह अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में है.

ट्रंप के साथ हुई वार्ता के नतीजों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रूस

इस बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस महीने की शुरुआत में कहा कि रूस अमेरिकी नेताओं के साथ बनी सहमति के आधार पर यूक्रेन संकट का बातचीत से हल निकालने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि “रूस पिछले साल अगस्त में अलास्का के एंकोरेज शहर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई वार्ता के नतीजों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उसका मानना है कि ईमानदार और सीधी वार्ता के लिए तैयार पार्टनर्स के साथ आपसी सहमति वाले समझौते करने की प्रक्रिया में उसके हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा.”

अंतरराष्ट्रीय मामलों में सच्चाई और न्याय को बनाए रखेगा रूस

लावरोव ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय मामलों में सच्चाई और न्याय को बनाए रखेगा व संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों पर आधारित एक मल्टीपोलर दुनिया को बढ़ावा देगा. उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को डबल स्टैंडर्ड, छिपे हुए एजेंडा, थोपे गए सेटलमेंट फॉर्मूले और साथ ही नवउपनिवेशवाद और आधिपत्यवाद के तरीकों का विरोध करेगा.

विदेश मंत्री ने कहा कि रूस मल्टीपोलर दुनिया के उभरते सेंटर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को प्राथमिकता देगा. उन्होंने यह भी कहा कि रूस और एक जैसी सोच वाले साझेदार व्यापार, निवेश, वित्तीय और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए प्रतिबंध-प्रतिरोधी सिस्टम को तेजी से डेवलप करने के लिए काम करेंगे.

इसे भी पढें:-US: कैलिफोर्निया में कई दिनों से लापता भारतीय छात्र का शव मिला, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version