रूस-अमेरिका वार्ता पार्ट-2 के नए तारीख का ऐलान, इस्तांबुल में 10 अप्रैल को होगी दोनों देशों की बैठक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-US Meeting 2.0: रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 3 साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी भी इसे रोकने का प्रयास जारी है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इस जंग को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है. अभी हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में इस जंग रोकने को लेकर बातचीत हुई है, जिसमें यूक्रेन और अमेरिका के टॉप अधिकारी मौजूद रहे.

वहीं, अब रूस-अमेरिका वार्ता पार्ट टू की नई तारीख भी आ गई है. दरअसल, 10 अप्रैल को इस्तांबुल में रूस और अमेरिका के बीच अगली वार्ता होगी. इस बात की जानकारी खुद क्रेमलिन द्वारा दी गई है.

दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के माध्यम से बैठक का आयोजन

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस्तांबुल में रूस और अमेरिका के बीच होने वाली बैठक रूस और अमेरिका के विदेश मंत्रालयों के माध्यम से आयोजित की जाएगी. इसलिए विदेश मंत्रालय के हमारे सहयोगियों से जानकारी मिलने का इंतजार करें. हालांकि इससे पहले पेस्कोव ने कहा था कि रूस और अमेरिका के बीच नए संपर्कों की तारीख के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है.

क्रेमलिन ने किया निराशाजनक आकलन

क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ एक नई परमाणु हथियार कटौती संधि होने की संभावना बहुत कम है. क्‍योंकि दोनों देशों के बीच पर्याप्त विश्वास नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कई अन्य देश परमाणु हथियार हासिल कर लेंगे. मॉस्को की ओर से यह निराशाजनक आकलन हथियार नियंत्रण संधियों के उलझाव के विघटन के बीच आया है, जिसका मकसद हथियारों की दौड़ को धीमा करना और परमाणु युद्ध के जोखिम को कम करना था, और चीन के परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार हो रहा है.

इसे भी पढें:- पाकिस्तानियों के लिए फरिश्ता बनें भारत के मार्कोज कमांडो, बीच समुंदर में चलाया ऑपरेशन, बाल-बाल बची 16 लोगों की जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version