सऊदी अरब के दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हमला; 3 की मौत, 36 लोग घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arabia airport attack: सऊदी अरब और यमन के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर चरम पर है. इसी बीच सऊदी अरब के दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हमलें हुए है, जिसमें तीन लोगों की मौत, जबकि 36 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. सऊदी में हुए इस ताजे हमले की जिम्मेदारी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लिया है. उन्होंने रियाद और अबहा एयरपोर्ट को निशाना बनाने का दावा किया है. हालांकि इस हमले के बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. ऐसे में दोनों पक्षों के बीच तनाव और युद्ध की आशंकाएं बढ़ी हुई हैं.

दो एयरपोर्ट को बनाया गया निशाना

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (GACA) के अनुसार, 6 और 7 अक्टूबर को अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. दोनों हमलों में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 36 लोग घायल भी हो गए. इन हमलों के चलते एयरपोर्ट परिसरों में कुछ संपत्तियों को भी नुकसान हुआ है. GACA के अनुसार, आपातकालीन टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सक्रिय किया.

अबहा एयरपोर्ट पर दो महिलाओं की मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई, जिसमें मोरक्को और अल्जीरिया की महिला नागरिक शामिल थीं. वहीं, इस हमले में कुल 28 लोग घायल हुए. घायलों में सऊदी नागरिकों के अलावा बांग्लादेश और फिलीपींस के निवासी भी शामिल हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

रियाद एयरपोर्ट पर एक की मौत

वहीं, राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक सूडानी नागरिक की मौत हो गई. यहां 8 लोग घायल हुए, जिनमें पांच सऊदी के नागरिक, दो मिस्र के और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हूतियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने दोनों एयरपोर्ट पर हमले करने का दावा किया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उनकी सशस्त्र सेनाओं ने रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया, जिसका उद्देश्य हवाई यातायात को बाधित करना था. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्होंने अबहा एयरपोर्ट और खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयर बेस को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version