NSA डोभाल ने की रूसी रक्षा परिषद के उपसचिव से मुलाकात, चीनी विदेश मंत्री से भी मिलाया हाथ; आतंकवाद को लेकर कही ये बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SCO Meeting 2025: बीजिंग में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान रूसी सुरक्षा परिषद के उपसचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय सहयोग को और भी मजबूत करने पर बात की.

दरअसल, बीजिंग में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने एक पोस्‍ट के जरिए बताया कि रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने बीजिंग में एससीओ सुरक्षा परिषद सचिवों की 20वीं बैठक में एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की. अजेक्‍जेंडर के मुताबिक, वो रणनीतिक वार्ता के अगले दौर के लिए जल्द ही रूस में एनएसए डोभाल का स्वागत करेंगे.

विदेश मंत्री वांग यी से भी मिले डोभाल

 दूतावास ने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा कि इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने नेताओं के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के आधार पर अपने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के महत्व को दोहराया.  इसके अलावा, डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बीजिंग में मुलाकात की थी. इस दौरान डोभाल ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया.

चीनी विदेश मंत्री से की थी मुलाकात

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को भारत और दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हाल के घटनाक्रम की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होंने आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही जन सपर्क बढाने पर भी जोर दिया. वहीं इस बैठक के दौरान डोभाल ने आतंकवाद को लेकर स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि आतंकवाद का कोई भी रूप बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ उठाना जरूरी है ताकि पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रह सके.

इसे भी पढें:-ये देश होंगे अमेरिका और इजरायल का अगला निशाना, फारूक अब्दुल्ला ने अरब देशों को चेताया 

Latest News

20 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’, जानें क्या है 2026 की थीम

World Day of Social Justice 2026: समाज में एकजुटता, सद्भाव और अवसर की समानता को बढ़ावा देने के साथ...

More Articles Like This

Exit mobile version