हम बेबस है…हमारी मदद करों…सीमा हैदर की बहन ने PM मोदी और CM Yogi से लगाई ये गुहार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Seema Hider Sister: जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से सभी पाकिस्‍तानियों को भारत से वापस उनके मुल्‍क भेजा जा रहा है. इसी सीमा हैदर की बहन रीमा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रो-रोकर पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बहन सीमा हैदर को भी वापस अपने मुल्क बुलाया है.

दरअसल, सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियों शेयर किया गया है, जिसमें रीमा हैदर रोते हुए दिखाई दे रही है. इस दौरान उन्होंने बुर्का पहना हुआ है. वो सीमा हैदर से अपील करते हुए कह रही हैं कि वो वापस पाकिस्तान आ जाए. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई कि जब वीजा पर गए लोगों को अपने मुल्क भेजा जा सकता है तो सीमा को क्यों नहीं.

रो-रोकर बोलीं सीमा हैदर…

रीमा ने वीडियो में कहा है कि ‘मैं सीमा को बोलना चाहती हूं कि सीमा तुमने कभी हमसे (अपने परिजनों से) प्यार किया है तो वापस घर आ जाओ. मेरी बात मानों, तुम्हें कोई नहीं मारेगा. तुम देख रही हो ना दूसरे मुल्क के लोगों को अपने मुल्क भेजा जा रहा है. फिर तुम्हें भेजा जा रहा है तो तुम वापस क्यों नहीं आना चाहती हो? सीमा वापस आ जाओ, तुम्हारे बच्चों की जान वहां (भारत में) खतरे में है. तुम आओगी तो तुम्हें यहां (PAK) कोई कुछ नहीं बोलेगा. तुम हैदर भाई की बीवी हो. उनके बच्चों की मां हो. वो तुम्हें माफ कर देंगे. अपने बच्चों का सोचो.’

नहीं हुआ सीमा-गुलाम का तलाक

इसके अलावा रीमा ने ये भी कहा कि झूठ बोला गया है कि सीमा और गुलाम का तलाक हो गया है. उनका तलाक नहीं हुआ है. उन्‍होंने बताया कि सीमा पिता के साथ भी नहीं रहती थीं. सीमा किराए पर रहती थीं जिसका किराया गुलाम भरा करते थे. दोनों का कोई तालाक नहीं हुआ है. बस झूठ बोलते हैं कि इनका तलाक हो गया है. सीमा को झूठ बोलना सिखाया जाता है, उसे डराया जाता है कि यदि तुम वहां जाओगी तो तु्म्हें मार दिया जाएगा. इसलिए सीमा डरती है क्योंकि उसने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे. ये उसने खुद नहीं लगाए उससे एपी सिंह (सीमा के वकील) ने लगवाए थे. ऐसे में मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध करती हूं कि हमारी मदद कीजिए. हम बेबस हैं.’

रीमा ने PM मोदी-CM योगी से लगाई गुहार

रीमा ने कहा कि ‘मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से कहना चाहूंगी कि हमारी मदद करें. अगर आप वीजा पर पहुंचे लोगों को अपने मुल्क रवाना कर सकते हैं तो सीमा को क्यों नहीं भेज सकते. वहां तो सीमा के रिश्तेदार भी नहीं है. उसके चार मासूम बच्चे हैं. वो अवैध तरीके से उन्हें यहां से ले गई है. सीमा आज भी हैदर भाई की बीवी है.

इसे भी पढें:-कश्मीर भारत के सिर का ताज…नई दिल्‍ली ने वाशिंगटन को अच्‍छे से समझायी पूरी बात, अमेरिका की अक्‍ल आई ठिकाने

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version