रेलवे स्टेशन की छत गिरने से संकट में सर्बियाई सरकार, सात हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे लोग

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Serbia Protest: सर्बिया में सरकार के लिए रेलवे स्टेशन की छत गिरने का मामला संकट बन गया है. इस हादसे से आक्रोशित लोग पिछले सात हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही राष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर वुइचिच के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं. लोगों का विरोध प्रदर्शन दिन-बा-दिन बढ़ते ही जा रहा है.

बड़ी संख्‍या में लोगों ने किया प्रदर्शन

रविवार को छात्र नेतृत्व वाले इन विरोध प्रदर्शनों में सर्बियाई के लोग बड़ी संख्‍या में शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन में आए लोगों की संख्या लगभग 29 हजार बताई जा रही है. जिनमें छात्र, शिक्षक, किसान और एक्टर जैसे अलग-अलग सामाजिक वर्गों के लोग शामिल रहे.

क्‍या है मामला

एक नवंबर को नोवी साद ट्रेन स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना ने सरकार के कामकाज पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे के वजह से लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारी इस घटना के लिए भ्रष्टाचार और रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में ढिलाई बता रहे हैं. गुस्सा की एक वजह ये भी है कि हाल ही में इस स्टेशन को चीनी कंपनियों के साथ मिलकर पुनर्निर्मित किया गया था.

अब तक 13 गिरफ्तार

इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें एक सरकारी मंत्री भी शामिल है. हालांकि मंत्री को बाद में छोड़ दिया गया, जिससे जांच को लेकर जनता के दिल में फिर संदेह हो गया है.

छात्रों का इस्तेमाल कर रहे विपक्ष नेता

इन प्रदर्शनों के खिलाफ सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुइचिच ने अपने खिलाफ साजिश बताया है. सर्बियाई राष्‍ट्रपति ने कहा कि मुझे इन प्रदर्शनों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्‍ता पाने के लिए विपक्षी नेताओं ने छात्रों का इस्तेमाल किया है. हालांकि, रविवार के विरोध प्रदर्शन के बाद राष्‍ट्रपति वुइचिच ने इसे खास सभा बताया और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें :- चीन ने कनाडा को दिया झटका, दो संगठनों और 20 लोगों पर लगाए प्रतिबंध

 

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version