कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन, पूरे देश में शोक का माहौल

Qatar: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक कतर के शाही दफ्तर अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया कि देश ने अपने एक महान नेता को खो दिया है और उनके लिए ईश्वर से दया की प्रार्थना की गई है. मौत के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है.

पूरे कतर में शोक का माहौल

उनके निधन के बाद पूरे कतर में शोक का माहौल है. शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का जन्म 1 जनवरी 1952 को हुआ था. उन्होंने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट में मिलिट्री ट्रेनिंग ली और बाद में कतर की सेना में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं. 1977 में उन्हें आधिकारिक तौर पर उत्तराधिकारी घोषित किया गया था. लेकिन उन्होंने सत्ता छीन कर हासिल की.

अल थानी को सत्ता से हटाया

जून 1995 में उन्होंने एक बिना खून बहाए महल तख्तापलट के जरिए अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी को सत्ता से हटा दिया. इसके बाद वह खुद कतर के अमीर बन गए. यह ऐसे समय पर हुआ जब उनके पिता स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे थे. पिता को फ्रांस और अबू धाबी में निर्वासन में रहना पड़ा और 2004 में वह लौटे. शेख हमद के 18 साल के शासनकाल ने कतर की तस्वीर बदल दी.

प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार का विकास

उनके नेतृत्व में प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार का बड़े पैमाने पर विकास हुआ और कतर दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में शामिल हो गया. इसी दौर में 1996 में अल जजीरा न्यूज नेटवर्क की स्थापना हुई. उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में 2013 का उनका एक फैसला भी माना जाता है. उन्होंने स्वेच्छा से सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी.

अंतरराष्ट्रीय जियोपॉलिटिक्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका

उनके कार्यकाल में कतर ने अंतरराष्ट्रीय जियोपॉलिटिक्स में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. लेबनान के राजनीतिक संकट और फिलिस्तीनी गुटों में मध्यस्थ की भूमिका निभाई. 2010 में कतर को 2022 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने का रास्ता भी उनके शासनकाल में ही तैयार हुआ. इसी के बाद देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास हुआ.

इसे भी पढ़ें. सीरिया में हादसाः नदी पार कर रही थी फेरी, पुल से टकराई, दो बच्चों की मौत, कई लापता

Latest News

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026, तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन 66 और 74 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कर्नाटक के आदर्श अत्तावर और उत्तराखंड के एस. थमिज़हरासँ ने प्रथम स्थान हासिल किया.

More Articles Like This

Exit mobile version