दक्षिण अफ्रीका में पार्टी के दौरान नरसंहार, घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की हत्या

South Africa: दक्षिण अफ्रीका में एक खौफनाक वारदात हुआ है. एक घर में पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई. घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं. घटना डरबन के नजदीक स्थित क्वामख्तुआ शहर में मंगलवार रात को घटी. पुलिस ने बताया कि घर में पार्टी चल रही थी, तभी तीन संदिग्ध हमलावर घर में घुसे और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी.

हमलावर मौके से फरार

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गोली लगने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हुई और एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा. घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि पार्टी में कई लोग ऐसे थे, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है. ऐसे में गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है और जांच जारी है.

एक कार जली हुई अवस्था में मिली

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार जली हुई अवस्था में मिली थी, इसे भी गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है और हाल के वर्षों में ऐसी घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है. इसी साल जून में भी दक्षिण अफ्रीका में ऐसी घटना हुई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी. बीते साल दिसंबर में भी दो अलग-अलग घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई थी.

इसे भी पढ़ें. पत्रकारिता में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ‘अमेज़ अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित, IICC में सजी साहित्य और सहाफ़त की…

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version