दक्षिण कोरिया एयरपोर्ट पर यात्री विमान में लगी आग, बाल-बाल बची 176 लोगों की जान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Korea airport: दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर मंगलवार देर रात उड़ान भरने से पहले एक यात्री विमान में आग लग गई. गनीमत रही कि विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस विमान हादसे की जानकारी दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दी गई है.

इस्केप स्लाइड के मदद से निकाले गए लोग

मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि विमान गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हांगकांग के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. तभी एयर बुसान के एयरबस विमान में आग लग गई. उन्‍होंने बताया कि हादसे के दौरान विमान में 169 यात्री समेत चालक दल के छह सदस्यऔर एक इंजीनियर सवार थें, जिन्‍हें आपातकालीन फिसलपट्टी (इस्केप स्लाइड) की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया.

एक घंटे के कड़ी मशक्‍त के बाद आग पर काबू

वहीं, अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन और दमकल गाड़ियों को तैनात करने के करीब एक घंटे के कड़ी मशक्‍त करने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. हालाकि ये आग कैसे लगी इसके बारे में भी तक कोई सटिक जानकारी नहीं मिल सकी है.

इसे भी पढें:-अमेरिका में अब ये लोग नही करा सकेंगे ‘लिंग परिवर्तन’, डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version