Starlink को टक्कर देने की तैयारी में ये चीनी कंपनियां, भारत में जल्द मिल सकता है अप्रूवल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Starlink भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च करने के लिए तैयार है, ऐसे जल्द ही एलन मस्क की कंपनी को सरकार की तरफ से रेगुलेटरी अप्रूवल मिल सकता है. इसके अलावा, Starlink ने भारत में अपने इक्विपमेंट्स बेचने के लिए जियो और एयरटेल के साथ पिछले दिनों साझेदारी की है.

दरअसल, Starlink भारत के अलावा और भी कई देशों में पैर पसारने की तैयारी में है. बता दें कि वर्तमान में Starlink ब्रॉडबैंड की सेवाएं दुनिया के 125 देशों तक पहुंच गई है और उसके 7 मिलयन से ज्यादा यूजर्स भी हैं. हालांकि इसका मकसद हर साल कम से कम 1 मिलियन नए यूजर्स को जोड़ना है.

ये चीनी कंपनियां बिगाड़ सकती हैं खेल

जानकारों के अनुसार, स्टारलिंक को आने वाले समय में चीन की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनियां Eutelsat और SpaceSail से कड़ी टक्कर मिल सकती है. ये चीनी कंपनियां फिलहाल ब्राजील, मलेशिया और कजाकिस्तान में एंट्री करने के लिए तैयार है. वहीं, स्टारलिंक की भारत में सर्विस शुरू होने के बाद इसके यूजर्स में बड़ी बढोत्‍तरी देखने को मिल सकती है. हालांकि चीनी कंपनियों द्वारा स्टारलिंक के लिए नया हर्डल पैदा करने की आशंका जताई जा रही है.

भारत में भी मिल सकती है बड़ी चुनौती

इसके अलावा, भारत में भी स्टारलिंक को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए एयरटेल और जियो के साथ-साथ अमेजन कूपियर और बीएसएनएल की सैटेलाइट सर्विस से चुनौती मिल सकती है. दरअसल, दूरसंचार नियामक जल्द ही सैटेलाइट सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन कर सकती है. इसके लिए स्टेकहोल्डर्स और एक्सपर्ट्स से फीडबैक लेने का काम लगभग पूरा हो चुका है.

2022 से ही इंतजार कर रहा स्टारलिंक

बता दें कि स्टारलिंक अपने SpaceX सैटेलाइट के माध्‍यम से ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराता है. धरती के लोअर ऑर्बिट में मौजूद सैटेलाइट के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस एक्सेस की जा सकती है. दरअसल, 2022 से ही स्टारलिंक भारत में अपनी सर्विस लॉन्च करने का इंतजार कर रहा है. ऐसे में भारत सरकार द्वारा रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने और स्पेक्ट्रम अलोकेशन के साथ ही स्टारलिंक अपनी सर्विस भारत में लॉन्च कर देगा. एयरटेल और जियो के साथ पार्टनरशिप करने के बाद स्टारलिंक को भारत में रेगुलेटरी अप्रूवल जल्द मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढें:-भारत-चीन मिलकर बना रहे बड़ा प्लान? आम चुनाव को लेकर परेशान कनाडा का बड़ा बयान

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version