अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को धरती पर वापस लाने पहुंचा NASA का Crew-10, सामने आया भावुक VIDEO

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sunita Williams: करीब नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए जब नासा का क्रू-10 अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पहुंचा तो यह पल हमेशा के लिए कैमरे में कैद हो गया.

इस दौरान सुनीता विलियम्स और विल्मोर ने क्रू-10 टीम के सभी सदस्यों का गले लगाकर स्वागत किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वी‍डियो को देखने के बाद हर कोई भावुक है.

विलियम्स ने जाहिर की खुशी

विल्मोर ने रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन का ‘हैच’ खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर आए. इस दौरान अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया. ऐसे में विलियम्स ने ‘मिशन कंट्रोल’ से कहा कि “यह एक शानदार दिन था. अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा क्रू-10 मिशन

दरअसल, सुनीता विलियम्स और विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था, जो रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल है. जो कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे.

फ्लोरिडा की धरती पर उतरेगा विलियम्स का यान

कहा जा रहा है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो अंतरिक्ष में फंसे दोनो अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा. बता दें कि विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से 3 जून 2024 को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे. दोनों अतरिक्ष यात्री सिर्फ आठ दिन के लिए ही अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी होने की वजह से वो नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में ही फंसे हुए हैं.

नासा की टीम में कौन-कौन है?

बता दें कि कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स सैन्य पायलट हैं. इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं, ये दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये चारों अंतरिक्ष या‍त्री विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे, जिसे सामान्य अवधि माना जाता है.

इसे भी पढें:-NASA: इस दिन धरती पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा क्रू-10 मिशन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version