‘मेरी व्यक्तिगत राय..?’, PAK के कप्तान ने भारतीय खिलाडियों से हाथ मिलाने के सवाल पर दिया हैरान करने वाला जवाब

Islamabad: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है. दरअसल, आगा ने रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच के टॉस या मुकाबले से बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर जवाब दिया. बताते चलें  कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक.दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है.

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में खेला गया था टूर्नामेंट

यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में खेला गया था. हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर आगा ने शनिवार को यहां कहा कि इस बारे में हम रविवार को देखेंगे. आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में खेल भावना को बनाए रखा जाना चाहिए. आगा ने कहा कि क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए.

क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए

मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना हैए यह तय करना उन पर निर्भर है. इस बीच यह भी पता चला है कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे का माहौल भी आक्रामक के बजाय अधिक संयमित रहा है. अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों पर छोड़ते हुए टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी.

सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता

भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई है और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं. ICC चाहता है कि एशिया के पांच टेस्ट खेलने वाले देशों के अधिकारी साथ बैठकर मैच देखें.

जय शाह के कोलंबो में मौजूद रहने की संभावना

ICC प्रमुख जय शाह के रविवार को कोलंबो में मौजूद रहने की संभावना है, जहां वह भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर सकते हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कोलंबो में रहेंगे और पिछले कुछ हफ्तों में हुए तनावपूर्ण संवाद के बाद BCCI के साथ रिश्ते सामान्य करने की कोशिश करेंगे.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे PM, भारत सहित 13 देशों को न्योता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version