थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी! 60 दिन कर सकते है वीजा-फ्री यात्रा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand Rolls out E–Visa: इस विकेंड थाईलैंड घूमने का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, थाईलैंड की रॉयल एंबेसी ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक वीजा (E-Visa) प्रणाली की शुरुआत की घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगी.

60 दिनों के वीजा छूट बरकरार

खास बात तो ये है कि भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 60 दिनों तक के पर्यटन और व्यापारिक उद्देश्यों के लिए वीजा छूट का प्रावधान अभी भी लागू रहेगा. इसका मतलब, पर्यटक बिना वीजा के भी थाईलैंड में 60 दिनों तक रह सकते हैं.

कैसे करें थाईलैंड के ई-वीजा के लिए आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सोच रहे गैर-थाई नागरिकों को सभी प्रकार के वीज़ा के लिए https://www.thaievisa.go.th वेबसाइट पर आवेदन करना होगा.
  • ऑफलाइन भुगतान विकल्प: आवेदकों को वीजा शुल्क भी जमा करना होगा, जिसके लिए संबंधित दूतावास और महावाणिज्य दूतावास ऑफलाइन भुगतान विकल्पों पर विवरण प्रदान करेंगे. हालांकि इस बात का खास ख्‍याल रखें कि वीजा शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.
  • प्रोसेसिंग टाइम: वहीं, वीजा शुल्क की रसीद प्राप्त करने की तारीख से लगभग 14 कार्यदिवसों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

श्रीलंका ने भी शुरू किया वीजा-फ्री यात्रा

बता दें कि थाईलैंड के अलावा श्रीलंका ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा की शुरुआत की है. यह निर्णय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है. वहीं, श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक, इस पहल के तहत भारतीय पर्यटकों सहित अन्य देशों के यात्रियों को वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा प्रदान की गई है.

इसे भी पढें:-संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा युद्ध विराम वाले प्रस्ताव को मिली मंजूरी, भारत ने पक्ष में किया मतदान

Latest News

जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में गहरी खाईं में गिरी बस, एक बच्ची की मौत, 16 घायल, कई गंभीर

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की सुबह ऊधमपुर जिले में लाटी मुख्यालय...

More Articles Like This

Exit mobile version