हमला किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य… पहलगाम आतंकी हमले पर यूएन प्रमुख ने दी प्रतिक्रिया

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले पर संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी है. आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है. एंटोनियो गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों के खिलाफ हमले किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं.

एंटोनियो गुटेरेस ने की हमले की निंदा

यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “एंटोनियो गुटेरेस 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए.” बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दुनियाभर के दिग्‍गजों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत तमाम नेताओं ने इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. इसके अलावा इन देशों ने भारत के साथ एकजुटता जताई है.

आतंकियों ने 26 लोगों की कर दी हत्या 

जानकारी दें कि मंगलवार दोपहर आतंकियों ने कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मशहूर टूरिस्ट प्लेस बैसरन घाटी में हमला किया था. आतंकियों ने फायरिंग कर 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. मरने वालें में ज्यादातर पर्यटक थे. साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद यह घाटी में सबसे घातक हमला है. हमले में मारे गए 26 लोगों में 2 विदेशी, यूएई और नेपाल से थे. वहीं 2 स्थानीय लोग भी मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें :- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम अटैक में शामिल आतंकियों का स्केच जारी, देखें धरती के स्वर्ग पर दहशत फैलाने वालों का हुलिया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version