कांगो में अज्ञात बीमारी का तांडव जारी, अब तब 50 से अधिक लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congo: कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी ने हड़कंप मचा दिया है. इस बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इसकी जानकारी वहां मौजूद डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारियों ने दी है.

बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक और क्षेत्रीय निगरानी केंद्र के प्रमुख सर्ज नगालेबेटो ने कहा कि अधिकतर मामलों में लक्षण प्रकट होने और मृत्यु के बीच का अंतर केवल 48 घंटे का है, जो वास्तव में चिंता का विषय है. इस बीमारी का कहर 21 जनवरी से शुरू हुआ था और अब तक 419 केस देखने को मिल चुके हैं. इस मामलों में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है.

बढ़ रही है बीमार लोगों की संख्या

इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षण फ्लू की तरह है. इसमें तेज बुखार, तेज सिरदर्द, खांसी और एनीमिया शामिल हैं. समय पर इलाज न कराने के वजह से कई लोगों की मौत हो गई है. जैसे-जैसे बीमार लोगों की संख्‍या बढ़ रही है, हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं. कई इलाकों को दवा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विशेषज्ञ लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं.

रोकथाम के प्रयास में लाई गई तेजी

अधिकारियों ने बताया है कि यह बीमारी संक्रामक है और इसके फैलने के कारणों की जांच की जा रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्थानीय स्वास्थ्य टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में इलाज और संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. कांगो में यह प्रकोप एक गंभीर चुनौती बन गया है. सरकार और स्वास्थ्य संगठन मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि इससे जल्द से जल्द निपटा जा सके.

ये भी पढ़ें :- Bangladesh: मोहम्मद यूनुस की बढ़ी टेंशन, वकीलों के चुनाव में शेख हसीना के समर्थकों की जीत

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version