चीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई भयानक तबाही, अब तक गई इतने लोगों की जान; वियतनाम में हाई अलर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Yagi: चीन के कई इलाकों में तूफान यागी ने तहलका मचाया है. यागी तूफान के कारण चीन और वियतनाम से लेकर एशिया के कई देशों में तबाही मची है. बड़े पैमाने पर इस तूफान ने लोगों को प्रभावित किया है. जानकारी के अनुसार इस तूफान के कारण अभी तक 1 दर्जन से अधिक लोग लापता हैं. दक्षिणी चीन में तबाही मचाने के बाद यह तूफान वियतनाम की राजधानी हनोई तक पहुंच गया. यहां पर भी यागी के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी रविवार को कोर यागी टाइफून कमजोर पड़ गया है. इससे लोगों को काफी राहत मिली है.

तूफान ने मचाई तबाही

तूफान भले आज यानी रविवार को कमजोर पड़ गया है, लेकिन यागी ने वियतनाम के साथ कई अन्य देशों के कई इलाकों में भीषण तबाही मचाई है. साथ ही हजारों पेड़ गिर गए हैं. भारी संख्या में इस तूफान के कारण नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों से अधिक की संख्या में पेड़ गिरे हैं. तूफान के आने से पहले 4 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था वहीं इस तूफान के कारण शनिवार तक चीन में 6 लोगों की मौत हुई थी और 92 लोग घायल हुए थे.

भूस्खलन की चेतावानी

चीन के हैनान और हांगकांग शहर में तबाही मचाने के बाद तूफान यागी वियतनाम पहुंच गया है. अधिकारियों ने इस तूफान को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की है. तूफान के कारण अचानक भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताई जा रही है, जिसको लेकर चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई है. शुरुआती अनुमान के अनुसार शनिवार दोपहर तक इस तूफान के कारण भूस्खलन की घटना दर्ज की गई है. माना जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version