यूक्रेन-रूस जंग: जेलेंस्की तैयार कर रहे नई 20 सूत्रीय शांति योजना, ट्रंप बोले- मंजूरी की होगी आवश्यकता

Ukraine-Russia war : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की जल्‍द ही मुलाकात होने वाली है. दोनों ही शीर्ष नेताओं की ये मुलाकात रविवार को फ्लोरिडा में होनी है. बता दें कि दोनों की इस बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया. उन्‍होंने कहा कि ‘यूक्रेन और रूस के बीच किसी भी संभावित शांति समझौते के लिए उनकी मंजूरी की आवश्यकता होगी. क्योंकि जेलेंस्की एक नई 20-सूत्रीय शांति योजना तैयार कर रहे हैं.’ मीडिया से बातचीत के दौरान एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ‘जब तक मैं इसे मंजूरी नहीं देता, तब तक उसके पास कुछ नहीं है.’

नई 20 सूत्री शांति योजना पेश

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जेलेंस्की के फ्लोरिडा में ट्रंप से मुलाकात करने की उम्मीद है. ऐसे में जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के साथ लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से एक नई 20 सूत्री शांति योजना पेश करेंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित शांति योजना 90 प्रतिशत तैयार है.

अमेरिका से सुरक्षा गारंटी पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट के दौरान, इस प्रस्ताव में विसैन्यीकृत क्षेत्र का विचार और अमेरिका से सुरक्षा गारंटी पर चर्चा शामिल है. बता दें कि ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए नेताओं के साथ होने वाली आगामी बैठक को लेकर सकारात्मक हैं.

रूसी राष्ट्रपति से बात करने की बना रहे योजना

इस मामले को लेकर ट्रंप का कहना है कि ‘मुझे लगता है कि उनके साथ सब ठीक रहेगा. उनका मानना है कि व्लादिमीर पुतिन के साथ भी सब ठीक रहेगा.’ इसके साथ ही वह रूसी राष्ट्रपति से जल्‍द से जल्‍द बात करने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप की ये टिप्पणियां जेंलेंस्की द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर के साथ हुई बातचीत के एक दिन बाद आईं हैं.

‘मेरे पास जेलेंस्की और बिबी आ रहे हैं’

इसे लेकर ट्रंप ने पुष्टि भी की, कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी लगभग उसी समय उनसे मिलने आएंगे. उनका कहना है कि ‘मेरे पास जेलेंस्की और बिबी आ रहे हैं’.

इसे भी पढ़ें :- New Year 2026: न्यू ईयर के दिन करें इन चीजों का दान, जीवन में बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version