न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर तिब्बती झंडा लिए शख्स ने खुद को लगाई आग, मौत, मचा हडकंप

New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के सामने एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के वक्त उसके हाथ में तिब्बती झंडा था. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद हडकंप मच गया. स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 52 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जली हुई अवस्था में था.

बाद में उसे मृत घोषित कर दिया 

पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस आत्मदाह की घटना की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि वे इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते कि उस व्यक्ति ने खुद को आग क्यों लगाई? पुलिस के अनुसार उस व्यक्ति का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, क्योंकि उसके परिवार को अभी तक इसकी सूचना नहीं दी गई है.

बैठकें खत्म होने के बाद हुई घटना 

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना दिन की सभी निर्धारित बैठकें खत्म होने के बाद हुई. चीन का कहना है कि तिब्बत 13वीं सदी के मध्य से उसके क्षेत्र का हिस्सा रहा है और 1951 से उसकी कम्युनिस्ट पार्टी इस हिमालयी क्षेत्र पर शासन कर रही है, लेकिन कई तिब्बतियों का कहना है कि वे अपने इतिहास के ज़्यादातर समय में असल में आज़ाद थे और चीनी सरकार संसाधनों से भरपूर इस इलाके का फायदा उठाना चाहती है.

सांस्कृतिक पहचान भी खत्म

साथ ही उनकी सांस्कृतिक पहचान को भी खत्म करना चाहती है. चीन तिब्बत की निर्वासित सरकार को मान्यता नहीं देता और 2010 से उसने दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ कोई बातचीत नहीं की है.

इसे भी पढ़ें. बम-बम भोले के जयघोष से हुई अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, PM Modi ने लिखा श्रद्धालुओं को पत्र

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version