UN महासचिव ने की इस्राइल के फलस्तीन पर हमलों की निंदा, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UN News: पिछले 11 महीने से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी है. बता दें कि हमास के आतंकियों ने पिछले साल 8 अक्‍टूबर को इस्राइल पर हमला किया था, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल लगातार फलस्तीन पर निशाना बना रहा है. इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने प्रतिक्रिया दी.

हम सभी हमास के हमलों की करते हैं निंदा- गुटेरेस

गुटेरेस ने कहा कि इस्राइल द्वारा गाजा के लोगों को सामूहिक सजा देने को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता है. उन्‍होंने फलस्तीनी क्षेत्र में इस्राइल जिस तरह से तबाही मचा रहा है, उसकी आलोचना की. इसके साथ ही गुटेरेस ने कहा कि हम सभी हमास के हमलों और नागरिकों को बंधक बनाने की निंदा करते हैं. यह अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है. गुटेरेस ने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि फलस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता है. यही हम गाजा में देख रहे हैं. बता दें, हमास ने पिछले साल 7 अक्‍टूबर को इस्राइल में घुसकर हमले किए, जिसमें करीब 1,205 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बदले इस्राइल ने हमास को तबाह करने की कसम खाई और इस्राइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है.
यह भी पढ़े: Lucknow: विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version