यूएई में शुरू होगा अनोखा प्रोजेक्ट, पेड़ से शहद निकालने की तैयारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UAE New Project For Honey: संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई तकनीक के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. संयुक्त अरब अमीरात में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश वैज्ञानिक करते हैं. इसी कड़ी में एक नई पहल करने की योजना है. इसके तहत आने वाले समय में यूएई न सिर्फ जैतून का तेल बल्कि शायद जैतून का शहद भी बेचना शुरू कर देगा.

दरअसल, यूएई जैतून के पेड़ से शहद निकालने का अभिनव प्रयास करने की पहल में लगा है. इसको लेकर यूएई के एक यूनिवर्सिटी में इस पर अध्ययन भी शूरू कर दिया गया है कि जैतून के पेड़ों से शहद कैसे निकाला जाए. मिली जानकारी के अनुसार यूएई के शहर शारजाह में मौजूद अल धैद यूनिवर्सिटी में जैतून के पेड़ों से शहद निकालने के लिए एक नया प्रोजेक्ट शुरू हुआ है. इसके तहत जैतून के पेड़ों से शहद कैसे निकाला जाए इस पर काम किया जाएगा. सबसे खास बात है कि यह पूरी तरीके से कीटनाशक मुक्त होगा और सेहत के लिए खासा बेहतर होगा.

पहल के पीछे की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल का ऐलान शारजाह रेडियो और टेलीविजन द्वारा प्रसारित “डायरेक्ट लाइन” कार्यक्रम पर किया गया था. इस प्रोगराम के तहत विश्वविद्यालयों में छात्रों को न केवल जैतून के पेड़ों से शहद निकालना सिखाया जा रहा है बल्कि सब्जी और फलों के फार्म, मवेशी और पोल्ट्री फार्म भी यूनिवर्सिटी का हिस्सा है. इसी के साथ एक नया जानवरों का हॉस्पिटल भी कॉलेज के साथ शामिल होगा.

विदित है कि वर्ष 2022 में संयुक्त अरब अमीरात ने जैतून के तेल का निर्यात किया था. इसके बाद यह दुनिया में जैतून के तेल का निर्यात करने वाला 16वां सबसे बड़ा देश बन गया था. यूएई से जैतून का तेल सऊदी अरब, ओमान , कुवैत और इराक में निर्यात किया गया था.

किस देश में ज्यादा जैतून के पेड़

भले ही व्यापक स्तर पर यूएई में जैतून की खेती की जाती है. लेकिन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जैतून के पेड़ स्पेन में है. दूसरे नंबर पर जैतून के पेड़ वाला देश इटली है. माना जाता है कि जैतून का तेल खाना में डालने से हड्डियों के दर्द से आराम मिलता है. वहीं, यह बालों में लगाने के भी काम आता है.

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस की अधिकारी निकली साउथ कोरिया की ‘जासूस’, हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version