विश्व में दिखा भारत का दबदबा, अब इस देश में शुरू होगी UPI सेवा; विदेश मंत्री ने किया ऐलान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPI Payments in Maldives: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय मालदीव के दौरे पर हैं. जहां पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और मालदीव ने द्वीपसमूह राष्ट्र में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसका सीधा मतलब है कि भारत के यूपीआई का प्रयोग अब मालदीव भी करेगा.

इस वजह से हुआ समझौता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते का मुख्य कारण पर्यटन है. एस जयशंकर ने कहा कि मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मालदीव में डिजिटल भुगतान प्रणाली शुरू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.”

जानिए क्या है UPI?

गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई द्वारा निर्मित एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) किसी भी स्मार्टफोन के माध्यम से अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए एक तत्काल वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अब प्रदर्शनकारियों ने SC के बाहर किया हल्ला-बोल, जानिए क्या है मांग

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version