ट्रंप ने चाइनीज सामान पर लगाया 100% टैरिफ तो आया चीन का पहला रिएक्शन, कहा- ‘हम युद्ध नही चाहते लेकिन…’

US-China Trade War : एक बार फिर टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है. बता दें कि चीन से आने वाली वस्तुओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, ऐसे में उनके इस फैसले को चीन ने डबल स्टैंडर्ड और अनुचित उदाहरण बताते हुए कड़ी निंदा की है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप का यह कदम चीन द्वारा रेयर अर्थ के निर्यात पर लगाए गए सख्त नियंत्रण के जवाब में आया है.

अमेरिका द्वारा लगाए गए नियंत्रण वैध- चीन

इस दौरान चीन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए नियंत्रण वैध हैं और वह वैश्विक औद्योगिक और सप्लाई चेन की सुरक्षा को लेकर सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार है. वहीं अमेरिका ने चेतावनी देते हए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इस महीने की निर्धारित बैठक रद्द की जा सकती है.

अमेरिका की चेतावनी पर वाणिज्य मंत्रालय ने कहा

ऐसे में चीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सितंबर के बाद से अमेरिका ने चीन पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है. इस मामले को लेकर मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ‘इन कदमों ने चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक वार्ता के माहौल को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.’ अमेरिका की चेतावनी को लेकर वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ‘हर मोड़ पर उच्च टैरिफ की धमकी देना चीन से बातचीत का सही तरीका नहीं है.’

चीन ने ट्रंप प्रशासन से की अपील

जानकारी देते हुए बता दें‍ कि अपने व्‍यापार दृष्टिकोण में बदलाव को लेकर चीन ने ट्रंप प्रशासन से अपील की है और ‘उच्च टैरिफ की धमकियों’ की निंदा की. इसके साथ ही चीनी मंत्रालय ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी गलत नीतियों पर अड़ा रहा तो चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘चीन की स्थिति स्पष्ट है, हम व्यापार युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हम उससे डरते भी नहीं. जानकारी देते हुए चीन ने बताया कि हमने अमेरिका से अपील की है कि वह अपनी गलत प्रथाओं को तुरंत सुधारें.’

अमेरिका ने चीन पर लगाया 100 फीसदी एक्सट्रा टैरिफ

बता दें कि चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स पर लिया गया फैसला सभी देशों को प्रभावित करेगा. ऐसे में उन्होंने इसे नैतिक अपमान बताया और कहा कि यह चीन की विश्व व्यापार पर हावी होने की लंबी अवधि की रणनीति का हिस्सा है. इस दौरान ट्रंप ने स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि अमेरिका एकतरफा कार्रवाई करेगा, चाहे अन्य देश कुछ भी करें. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन पर 100% नए टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान में लगे किसी भी टैरिफ से अलग और अतिरिक्त होंगे.

 इसे भी पढ़ें :- दिवाली में स्कैम-फेक वेबसाइट से करें बचाव वरना…, नकली फ़िशिंग लिंक की ऐसे करें पहचान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version