सुलह की राह पर अमेरिका और चीन, लंदन में वार्ता के बाद दोनों देश सुलझाएंगे व्यापार विवाद

US-China : लंबे समय से चल रहे व्यापार विवाद पर अमेरिका-चीन अब सुलह की राह पर बढ़ चला है. इस दौरान लंदन में दोनों देशों के बीच व्‍यापार को लेकर हुई बातचीत के बाद संकेत मिला है कि दोनों देश समझौता करने पर सहमत हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, चीनी मीडिया का कहना है कि अमेरिका और चीन व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए समझौते को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं.

बता दें कि लंदन में दो दिनों की बातचीत के बाद पता चला कि चीनी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक वाणिज्य उपमंत्री और चीन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि ली चेंगगांग ने कहा कि दोनों पक्ष मई में जेनेवा में हुई वार्ता में दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं.

ट्रंप ने संबंधो को सुधारने की, की कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत करते हुए संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हुई. इसी दौरान ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि लंदन में व्यापार वार्ता होगी.

विवादों को लेकर ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के बयान के बाद चीन और अमेरिका के बीच विवाद बढ़ा. ऐसे में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, बता दें कि कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है. दोनों देशों के बीच विवादों को लेकर ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले. इस दौरान ट्रंप के चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने और कंप्यूटर चिप निर्यात नियंत्रण निर्देश जारी करने के फैसले पर चीन ने नाराजगी जाहिर की थी.

      इसे भी पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, इन दो मुद्दों पर की अपील

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version