पेंटागन में डिफेंस-जर्नलिस्ट की होगी ‘नो एंट्री’, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Department of Defense: संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग ने पेंटागन में पत्रकारों की मूवमेंट पर रोक लगा दी है. रक्षा विभाग ने यह कदम हूती विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान क्लासिफाइड जानकारी सोशल मीडिया पर लीक करने के बाद उठाया गया है, जिसकी पुष्टि खुद रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने की है.

इस संबंध में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अधिसूचना भी जारी की है, जिसमें स्‍पष्‍ट रूप से कहा गया है कि जिस फ्लोर पर उनका ऑफिस है, वहां पत्रकारों की नो-एंट्री है. वहीं, पेंटागन प्रेस कोर के सदस्यों (पत्रकारों) को नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी क्लासिफाइड इंटेलिजेंस जानकारी (CNSI) को सुरक्षित रखने को लेकर लिखित में गारंटी देनी होगी.

अमेरिकी सेना की कई बार लीक हुईं जानकारियां

दरअसल, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को पेंटागन के नाम से जाना जाता है, जहां अमेरिका रक्षा सचिव (मंत्री) और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (भारत के CDS तुल्य) सहित सशस्त्र-बलों के प्रमुखों के ऑफिस हैं. हालांकि अभी तक अमेरिका में डिफेंस बीट कवर करने वाले पत्रकारों यहां आवाजाही पर  कोई रोक नहीं था, लेकिन कई मौकों पर संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने के बाद पत्रकारों के पेंटागन में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

रक्षा सचिव के पब्लिक असिस्टेंट के साथ ही जाने की अनुमति

अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत, पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को पेंटागन के थर्ड फ्लोर पर ई-रिंग के कॉरिडोर 8 और 9 के बीच जाने पर कड़ी पांबदी लगा दी गई है. दरअसल, यहां पर अमेरिकी रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) का ऑफिस है, ऐसे में कोई भी मीडियाकर्मी बिना अनुमति लिए जाने पर रोक लगा दी गई है. वहीं, यदि कोई पत्रकार पीट हेगसेथ के ऑफिस में दाखिल होता भी है तो वो रक्षा सचिव के पब्लिक अफेयर्स असिस्टेंट के साथ ही दाखिल होगा.

पेंटागन के कई फ्लोर पर लगाए गए हैं प्रतिबंध

ऐसे में ही पेंटागन के दूसरे फ्लोर पर ज्वाइंट (चीफ) स्टाफ के ऑफिस में कॉरिडोर 9 और 7 के बीच भी पत्रकारों को जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यहां तक की पेंटागन स्थित एथलेटिक सेंटर (जिम) में भी उनके जाने पर पाबंदी है. बता दें कि इस जिम में पेंटागन में तैनात सैन्य और गैर-सैन्य अधिकारी वर्क-आउट के लिए इस्तेमाल करते हैं.

पेंटागन ने जारी अधिसूचना में जारी किए दिशा-निर्देश

बता दें कि वाशिंगटन डीसी के करीब वर्जनिया में करीब 70 लाख स्क्वायर मीटर में फैले पेंटागन में कुल 7 फ्लोर हैं, जिनमे से 2 फ्लोर बेसमेंट में हैं. रक्षा विभाग के दिशा-र्निदेशों के अनुसार पेंटागन में तैनात किसी भी अधिकारी से मुलाकात या फिर इंटरव्यू के लिए उस अधिकारी के ऑफिस में तैनात कर्मचारी, एस्कॉर्ट कर पत्रकार को लेकर आएंगे. इसके अलावा, पेंटागन में एंट्री के दौरान भी पत्रकारों को ‘प्रेस’ का बैज भी लगाकर रखना होगा.

इसे भी पढें:-ईरान और अमेरिका ने परमाणु मुद्दे पर रोम में की पांचवे दौर की वार्ता, सीमित प्रगति के मिले संकेत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version