अमेरिका में कैंपस एक्टिविज्म को लेकर ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 विदेशी छात्रों का वीजा रद्द

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Donald Trump Administration: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने कैंपस एक्टिविज्म को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. उन्‍होंने 300 अंतरराष्ट्रीय छात्रों का वीजा रद्द कर दिया है, जिससे वहां रहने वाले विदेशी छात्रों की टेंशन बड़ी हुई है. वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि अभी और भी छात्रों पर डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जा सकती है.

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई संयुक्त राज्य अमेरिका में कैंपस एक्टिविज्म मामले में शामिल छात्रों को निशाने पर रखकर की है, जो कैंपस एक्टिविज्म के तहत हुए विरोध प्रदर्शनों में शारीरिक रूप से मौजूद छात्रों के अलावा उन छात्रों पर भी की जा रही है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट में किए गए राष्ट्र-विरोधी पोस्ट पर लाइक, शेयर और कमेंट किया है.

राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ विदेश मंत्री सख्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्री मार्कों रुबियो ने कहा है कि हम हर रोज उन सनकी लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरा बन रहे हैं और देश में अलगाववाद पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं.” हालांकि उन्‍होंने ये स्‍पष्‍ट नहीं किया कि छात्रों का वीजा किन कारणों से रद्द किया गया है.

सनकी लोगों को ढूंढ रही ट्रंप प्रशासन

इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अपने कड़े रुख के लिए प्रसिद्ध मार्कों रुबियो ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका के विदेश विभाग ने 300 से ज्यादा विदेशी छात्रों के वीजा को रद्द कर दिया है. साथ ही उन्‍होने चेतावनी देते हुए कहा कि “ट्रंप प्रशासन हर रोज उन सनकी लोगों को ढूंढ रही है.” विदेश मंत्री रुबियों ने ये बयान उस वक्‍त सामने आया जब एक तुर्किए की छात्रा रुमेसा ओजतुर्क के बारे में पूछे गए सवाल पर आया, जिसे बॉस्टन के बाहर मैसाचुसेट्स के सोमरविले से हिरासत में लिया गया था.

इसे भी पढें:-नेपाल के प्रधानमंत्री ओली पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे थाईलैंड, ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version