US News: डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई मतदाताओं से सबकुछ ठीक करने का किया वादा, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है. फ्लोरिडा में कंजर्वेटिव समूह टर्निंग प्वाइंट एक्शन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने ईसाई मतदाताओं से सबकुछ ठीक करने का वादा किया. ट्रंप ने कहा, अगर वे उन्हें वोट देते हैं, तो वह सबकुछ ठीक कर देंगे और दोबारा वोट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ट्रंप ने कहा, “ईसाइयों आपको बाहर निकलना होगा और मतदान करना होगा.

आपको अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. केवल और चार साल, आपको मालूम है कि क्या. सब ठीक हो जाएगा. आपको फिर मतदान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मेरे प्यारे ईसाइयों, मैं आपसे प्यार करता हूं. मैं एक ईसाई हूं. मैं आपसे प्यार करता हूं. बाहर निकलें, बाहर निकले और मतदान करें. चार वर्षों में आपको फिर से मतदान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम इसे ठीक कर देंगे, ताकि आपको मतदान न करना पड़े.

यह भी पढ़े: International News: इजराइली सेना के ऑपरेशन में 170 लोगों की मौत, फिलिस्तीन में हालात काफी खराब…

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version