US India Trade Deal : हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच 500 करोड़ की ट्रेड डील हुई. इसके साथ ही भारत सरकार लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) को लेकर भी डील कर सकती है. ऐसे में इस डील को लेकर भारत सरकार की ओर से पेट्रोनेट कंपनी के CEO अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि अगर अमेरिका सही रेट लगाएगा तो भारत LNG अमेरिका से खरीद सकता है. ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार की इस योजना के बारे में बताया.
भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आयातक
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट LNG के CEO अक्षय कुमार सिंह ने ये भी बताया कि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गैस आयातक है. साथ ही आने वाले समय में भारत में गैस की खपत बढ़ेगी, क्योंकि उनका मानना है कि उर्वरक बनाने के लिए, रिफाइनरी और बिजली उत्पादन के लिए इसकी मांग बढ़ेगी. यही कारण है कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अमेरिका के साथ ऊर्जा संबंध मजबूत किए जाएंगे.
आयात-निर्यात दोगुना होने की उम्मीद बढ़ी
उन्होंने ये भी कहा कि कुछ ही समय पहले अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसे लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच आयात-निर्यात बढ़ेगी. साल 2024-25 में भारत अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 132 अरब डॉलर रहा था. लेकिन अब यह व्यापार दोगुना हो सकता है. इसी बीच अब भारत अमेरिका से LNG का आयात करने का प्लान बना रहा है, अगर अमेरिका सही रेट देगा तो काफी मात्रा में गैस खरीदी जा सकती है.
LNG से भारतीयों को क्या होगा फायदा?
इसे लेकर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि भारत में करीब 27000 मेगावाट बिजली गैस से चलने वाले प्लांट पैदा करते हैं, लेकिन गैस के महंगी होने के कारण यह प्लांट बिजली का ज्यादा उत्पादन नहीं कर रहे है और कम उत्पादन के कारण इन प्लांट की बिजली का इस्तेमाल भी महंगा है. इस दौरान माना जा रहा है कि अगर LNG सस्ती आएगी तो यह प्लांट ज्यादा बिजली का उत्पादन करेंगे. क्योंकि ज्यादा बिजली मतलब सस्ते बिल और सस्ते बिल आने से खर्च घटेगा, लोगों की बचत होगी.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, LNG गैस खरीदने से सबसे बड़ा फायदा उर्वरक यानी खाद का होगा. क्योंकि खाद बनाने के लिए गैस की जरूरत पड़ती है. साथ ही सस्ती खाद से फसल की लागत कम होगी और फल-सब्जी के साथ अनाज भी सस्ता होगा. इतना ही नही बल्कि गृहणियों के पास पैसा बचेगा और उनकी बचत होगी.
इसे भी पढ़ें :- ODOP Scheme UP: योगी सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना से बढ़ा निर्यात, लाखों लोगों को मिला रोजगार