समंदर को नर्क बना देंगे…अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किया अटैक, दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US iran war: ईरान और अमेरिका के बीच की जंग एक बार फिर तेज हो रही है. अमेरिका ने ईरान पर लगातार 7वें दिन हमला किया है.  US सेंट्रल कमांड का कहना है कि उनका मकसद ईरानी मिलिट्री की काबिलियत को कमजोर करने की प्रक्रिया को जारी रखना था. इसी बीच ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA ने कहा कि देश के दक्षिण में होर्मोजगान प्रांत में US के हमलों में तीन लोग मारे गए जबकि 8 लोग घायल हुए है.

हालांकि इन हमलों के बाद ईरान भी शांत नहीं है, उसने भी जवाबी हमलों में सऊदी अरब, बहरीन और इराक में हमला किया है. साथ ही ये भी कहा है कि अमेरिका हमलों के जवाब में समंदर को नर्क बना देंगे.

दो तेल टैंकर माइंस से टकराए

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकर माइंस से टकरा गए और उनमें धमाका हो गया. हालांकि उन्होंने इस स्ट्रेटेजिक रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे चार जहाजों को रोका था. गार्ड्स ने कहा कि जिन टैंकरों पर माइंस लगी थीं, उन्हें धोखा देने वाली अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भेजा था, जिसमें आग लग गई थी.

ईरानी शहरों में धमाका

IRNA के मुताबिक, अमेरिकी हमलों की घोषणा के तुरंत बाद ईरान के सेंट्रल शहर यज्द में 5 धमाके सुने गए. वहीं, एक अन्य सरकारी एजेंसी ने देश के दक्षिण के कई प्रांतों में धमाकों की खबर दी. सरकारी न्यूज एजेंसी IRIB के मुताबिक, ईरानी मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने कहा कि तेहरान ने धमकी दी है कि अगर आने वाले दिनों में यूएस के हमले जारी रहे तो वह पूरे पैमाने पर हमले फिर से शुरू कर देगा. उन्होंने कहा कि “ईरान अब सिर्फ जवाबी कार्रवाई तक ही सीमित नहीं रहेगा और कोई भी राजनीतिक बॉर्डर सुरक्षित नहीं रहेगा.”

 

Latest News

जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, मंच पर हुए भावुक

Abhijeet Dipke: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वो...

More Articles Like This

Exit mobile version