हॉर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरान का बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत, 8 घायल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. वहीं, अब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)  के दो टैंकरों पर क्रूज मिसाइल से बड़ा हमला किया है. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं. संयुक्त अरब अमीरात ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. साथ ही जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें उसने कहा कि उसके दो तेल टैंकरों पर हुआ हमला “बेशर्म हमला” है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं. रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए जरूरी हर कदम उठाने और इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है. हालांकि, अभी तक इस हमले को लेकर ईरान की तरफ़ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यमन ने भी दागी मिसाइलें US Iran War

रिपोर्ट्स के अनुसार, यमन ने भी यूएई के आभा एयरपोर्ट की दिशा में छह मिसाइलें दागी है. यूएई के असीर क्षेत्र में धमाकों की आवाज़ सुनी गई. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर हैं. पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई

यूएई के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर चिंता जताई है. गुटेरेस ने कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं. उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने, सैन्य टकराव से बचने और बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की अपील की.

ये भी पढ़ें- इजरायल में 38 साल बाद पहली बार तय समय पर पड़ेंगे वोट, 27 अक्टूबर को होगा नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version