‘लारिजानी की हत्या का निर्णायक बदला लेंगे’, सिक्योरिटी चीफ के मारे जाने के बाद ईरान के सेना प्रमुख ने दी इजरायल को धमकी

US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग में ईरान को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की मौत हो गई है. इस बात की पुष्टि खुद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कर दी है. वहीं दूसरी ओर ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने एक इसराइली हवाई हमले में मारे गए अली लारिजानी की हत्या का निर्णायक बदला लेने की धमकी दी है.

लारिजानी की मौत की पुष्टि

ईरान ने मंगलवार को देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत की पुष्टि की. इससे पहले इजरायल ने लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था. हातामी ने एक बयान में कहा कि सही समय और सही जगह पर, अपराधी अमेरिका और खून के प्यासे ज़ियोनिस्ट शासन को एक निर्णायक और ऐसा जवाब दिया जाएगा जो दूसरों के लिए सबक बने, उन्हें अपने किए पर पछतावा होगा.

इजरायल पर पहले ही दागी मिसाइलें

उन्होंने आगे कहा कि लारिजानी और अन्य शहीदों की मौत का बदला लिया जाएगा. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि उसने लारिजानी की मौत के बदले में मध्य इजरायल पर पहले ही मिसाइलें दाग दी हैं. अली लारिजानी पहले 10 सालों तक ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर के प्रमुख थे और सबकुछ उनके कंट्रोल में था. फिर 2004 में देश के सुप्रीम लीडर खामेनेई के सुरक्षा सलाहकार बनने के लिए उन्होंने वह पद छोड़ दिया.

शीर्ष परमाणु वार्ताकार नियुक्त

2005 में लारिजानी को ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव नियुक्त किया गया. 2005 में उन्हें ईरान की ओर से शीर्ष परमाणु वार्ताकार नियुक्त किया गया और इसके बाद उन्होंने परमाणु फाइल पर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अपने परमाणु फ्यूल को छोड़ने के बदले में उस समय यूरोपीय संघ द्वारा दिए जा रहे छूट को स्वीकार करता है तो यह एक मोती देकर टॉफी लेने के बराबर होगा. लारिजानी ने अक्टूबर 2007 में ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार का पद छोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज के पास मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड का बम

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version