जापान में US मरीन पर महिला की हत्या के बाद PM ताकाइची ने दी ट्रंप को चेतावनी, दोनों देशों के बीच संबंध तनाव पूर्ण

America Japan Relations: जापान के ओकिनावा में तैनात एक अमेरिकी मरीन पर एक जापानी महिला की हत्या करने के आरोप के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनाव पूर्ण हो गए हैं. जापानी प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची ने इस हत्याकांड को जघन्य अपराध करार दिया है. साथ ही अमेरिका को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वह अपने नौसैनिकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाए. इस हत्याकांड के आरोपी नौसैनिक को जापान ने गिरफ्तार भी कर लिया है. घटना को लेकर जापान में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

जापानी महिला की हत्या का आरोप

जापान टुडे वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओकिनावा के नाहा शहर में 20 साल के एक अमेरिकी मरीन पर 39 साल की जापानी महिला की हत्या का आरोप लगा है. जापानी पुलिस के मुताबिक महिला का शव एक होटल के कमरे में मिला था. पुलिस को आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई. आरोपी पर महिला का बटुआ चोरी करने का आरोप भी है. जापानी पुलिस ने अमेरिकी मरीन को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.

कड़ा अनुशासन सुनिश्चित करने को कहा

जापानी प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची ने संसद में इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए इसे जघन्य अपराध करार दिया. उन्होंने अमेरिका से मामले की जांच में पूरा सहयोग करने और जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों में कड़ा अनुशासन सुनिश्चित करने को कहा है. जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने भी कहा है कि टोक्यो अमेरिकी पक्ष से सैनिकों में अनुशासन सुनिश्चित करने की मांग जारी रखेगा.

सैनिकों का बड़ा हिस्सा ओकिनावा में तैनात

आज जापान में करीब 54 हजार अमेरिकी सैन्यकर्मी तैनात हैं. इनमें करीब 18 हजार मरीन शामिल हैं. इन सैनिकों का बड़ा हिस्सा ओकिनावा में तैनात है. ओकिनावा का इतिहास इस मामले को और संवेदनशील बना देता है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह द्वीप अमेरिकी प्रशासन के अधीन रहा और 1972 में इसे जापान को वापस सौंपा गया. लेकिन अमेरिकी सैन्य अड्डे आज भी यहां बड़ी संख्या में मौजूद हैं. अमेरिकी सैनिकों से जुड़े यौन अपराध, मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसी घटनाएं लंबे समय से ओकिनावा में गुस्से की वजह रही हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘अब कोई अच्छी फिल्म बनाइए…’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर SC की टिप्पणी

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version