US: ट्रंप की पार्टी के सांसद ही हुए उनके खिलाफ, टैरिफ के मुद्दे पर डेमोक्रेट के प्रस्ताव को दिया समर्थन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: अपने मनमाने फैसलों के चलते अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही पार्टी का समर्थन खोते नजर आ रहे हैं. कनाडा पर लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव लाया गया. इस प्रस्ताव में कनाडा पर लगे टैरिफ को हटाने की मांग की गई. हैरान करने वाली बात ये है कि डेमोक्रेट सांसदों द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव को सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी समर्थन दिया.

बुधवार को अमेरिकी संसद में कनाडा पर लगे टैरिफ हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान हुआ.

211 के मुकाबले 219 मतों से यह प्रस्ताव पारित हो गया. अब यह प्रस्ताव सीनेट में जाएगा. हालांकि, इस प्रस्ताव के पारित होने की आशंका कम ही है, क्योंकि इसे राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी मिलनी भी जरूरी है और इसकी संभावना न के बराबर है.

ट्रंप का मानना है कि टैरिफ लगाकर अमेरिका अपने व्यापार सहयोगी देशों को बातचीत की मेज पर ला सकता है. यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की प्रमुख नीति रही है. हालांकि, इस नीति से सांसद सहज नहीं हैं, क्योंकि टैरिफ के चलते अमेरिका के जिन व्यापार पर असर पड़ रहा है, उनके द्वारा सांसदों पर दबाव डाला जा रहा है.

Latest News

बांग्लादेश चुनाव पर भारत की भी नजर, एशिया की राजनीति में बदलाव के संकेत, चीन-PAK खुश!

New Delhi: बांग्लादेश में हो रहे 13वें आम संसदीय चुनाव पर भारत की भी नजर है. यह चुनाव सिर्फ...

More Articles Like This