Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स 265.21 अंकों की गिरावट के साथ 83,968.43 पर खुला, तो वहीं निफ्टी-50 47.15 अंक गिरकर 25,906.70 पर खुला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 405.13 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 83,828.51 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 113.45 अंकों यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,840.40 पर ट्रेड कर रहा था.

इन शेयरों में दिखा बदलाव

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.78 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई. इसके बाद निफ्टी ऑटो में 0.35 प्रतिशत की गिरावट तो निफ्टी बैंक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई. जबकि निफ्टी एफएमसीजी में 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी50 इंडेक्स पर 30 से अधिक शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे, जिनमें इंफोसिस (5 प्रतिशत की गिरावट), टीसीएस (4.40 प्रतिशत की गिरावट), एचसीएल टेक (4.40 प्रतिशत की गिरावट), टेक महिंद्रा (4.24 प्रतिशत की गिरावट), विप्रो (3.32 प्रतिशत की गिरावट) और इटरनल (2.23 प्रतिशत की गिरावट) टॉप लूजर्स में शामिल रहे. इसके अलावा, एचडीएफसी लाइफ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एम एंड एम, एसबीआई लाइफ के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई.

जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, आइशर मोटर्स, एचयूएल, एनटीपीसी, बीईएल और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

इसे भी पढें:-Bangladesh Election: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, 299 सीटों पर वोट डालेंगे 12.7 करोड़ मतदाता

Latest News

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, बोंली-‘मैं उससे कभी मिली ही नहीं’

Washington: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की कोई आपराधिक गतिविधियों...

More Articles Like This