US News: टेक्सास में ‘बेरिल’ तूफान से 4 लोगों की मौत, लाखों घरों की बिजली गुल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: सुपर पावर अमेरिका मौसम की मार झेल रहा है. टेक्‍सास प्रांत में टीय शहर माटागोर्डा में  सोमवार तड़के आए भयंकर तूफान बेरिल ने भारी तबाही मचा दी है. इस तूफान के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है. तेज हवाओं और भारी बारिश के आए इस तूफान से बाढ़ के हालात बन गए है. तूफान कितना भयानक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब 30 लाख घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है.

‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने सोमवार शाम को बताया कि बेरिल ने श्रेणी-एक के तूफान के रूप में माटागोर्डा के पास एंट्री की जिसके बाद स्कूलों, कार्यालयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों  और वित्तीय संस्थानों को बंद कर दिया गया. फिलहाल खतरा टला नहीं हैं. लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया है.

तूफान ने मचाया कोहराम

‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने बताया था कि पूर्वी टेक्सास, पश्चिमी लुइसियाना और अरकांसस के कुछ हिस्सों में बाढ़, मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की संभावना हैं. तूफान से घरों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. बाढ़ के पानी में फंसने के वजह से ह्यूस्टन पुलिस विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई. वहीं आग लगने की घटना में एक अन्य शख्‍स के मारे जाने की खबर है.

खतरा अभी टला नहीं

फिलहाल, कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में लग गए हैं. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घर से बाहर न निकलने का आग्रह किया है. मेयर जॉन व्हिटमायर ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि साफ आसमान को देखकर यह ना समझें कि खतरा टल गया है. परिस्थितियां अभी भी खतरनाक हैं. उन्‍होंने कहा कि कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

यहां भी बेरिल ने मचाई थी तबाही

बता दें कि पिछले हफ्ते तूफान बेरिल ने जमैका, ग्रेनेडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में भयंकर तबाही मचाई थी. इस दौरान 12 लोगों के मरने की खबर सामने आई थी. वर्तमान में तूफान, ह्यूस्टन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 70 मील की दूरी पर 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की तरफ आगे बढ़ रहा है. तूफान बेरिल मंगलवार और बुधवार को लोअर मिसिसिपी घाटी, फिर ओहियो घाटी की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :- इन फलों को छिलके के साथ तो इन्हे बिना छिलके के खाएं, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version