US-China: फरवरी से बढेगा चीन पर निर्यात शुल्क?’ड्रैगन को बड़ा झटका देने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US President Donald Trump: अमेरिकी सत्‍ता का कार्यभार अपने हाथों में लेने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक्शन मोड में हैं. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि उनकी टीम 1 फरवरी से चीन पर 10% शुल्क लगाने पर विचार कर रही है. ट्रंप ने बताया कि चीन पर शुल्‍क लगाने का फैसला इस बात पर आधारित होगा कि वो मेक्सिको और कनाडा को ‘फेंटानिल’ भेज रहा है या नहीं.

बता दें कि ‘फेंटानिल’ एक तरह का मादक पदार्थ है, जो हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली और नशीला होता है.  हालांकि ये सारी बाते डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में ओरेकल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा.

चीन पर शुल्क लगाने पर विचार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह शुल्क 1 फरवरी से प्रभावी करने पर विचार कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मेक्सिको और चीन पर हम 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में बात करते रहे हैं. वहीं, एक अन्‍य सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि हाल ही में जब उन्‍होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की थी, तो शुल्क के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की. वहीं, यूक्रेन में युद्ध रोकने के संबंध में रूस के हस्तक्षेप करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि चीन ने इस संबंध में बहुत ज्यादा कुछ नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:-‘राष्ट्रपति के पास शक्ति, लेकिन वो शहंशाह नहीं’,जन्मजात नागरिकता पर ट्रंप के फैसले को चुनौती देंगे न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version