सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल, मची चीख-पुकार, कनाडा के वैंकूवर में लापु-लापु फेस्टिवल में घुसी कार, मचा हाहाकार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vancouver Car Attack: कनाडा के वैंकूवर शहर में शनिवार को लापु लापु फिलिपिनो फेस्टिवल के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. इस दौरान रात करीब 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक तेज रफ्तार एसयूवी कार हजारों लोगों की भीड़ में घुस गई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई. ऐसे में जहां लोग खुशी से झुम रहे थें वहीं, चारों आरे चीख पुकार मच गई. इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो गई.

कनाडा के वैंकूवर शहर में हुए इस हादसे की पुष्टि स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है. वहीं, इसका वीडियों भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा हैं. यह हादसा वैंकूवर के ईस्ट 41वें एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट के पास फिलिपिनो समुदाय के दूसरे सालाना फेस्टिवल के दौरान हुआ. फिलहाल पुलिस ने एसयूवी कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हादसे का वीडियो

वहीं, इस भयानक हादसे के वीडियोज में हादसे के बाद इमरजेंसी रेस्पॉन्डर टीम को पीड़ित लोगों की मदद करते हुए देखा जा सकता है. जबकि एक अन्‍य वीडियों में घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी कार को भी देखा जा सकता है. जिसके आगे का हिस्सा का बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है.

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जताया दुख

शनिवार को हुए इस हादसे पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों और फिलिपिनो कनाडाई समुदाय के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्‍ट में कहा है कि वैंकूवर में लापू लापू फेस्टिवल के दौरान हुए भयानक हादसे के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध हूं. मैं इस दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों, फिलिपिनो कनाडाई समुदाय और वैंकूवर के सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करत हूं. हम सभी इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़े हैं.”

इसके साथ ही कार्नी ने हादसे के बाद फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स की त्वरित प्रतिक्रिया की भी सराहना की और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि सरकार इस मामले में अपनी बारीक नजर बनाए हुए हैं.

इसे भी पढें:-भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच होगी चीन की एंट्री? दोनों देशों के बीच तनाव पर बोले पूर्व आर्मी कमांडर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version