वियतनाम में ‘बुआलोई’ तूफान ने मचाई तबाही, कई हवाई अड्डे किए गए बंद

Vietnam : कुछ ही समय पहले वियतनाम में बुओलोई तूफान के डर से मध्य और उत्तरी प्रांतों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए बता दें कि यह तूफान काफी तेजी से वियतनाम की ओर बढ़ रहा है.

अचानक बाढ़ आने की संभावना

ऐसे में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि यह तूफान 133 किमी/घंटा (83 मील/घंटा) तक की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. बता दें कि इस तेज तूफान की हवाएं 1 मीटर से अधिक ऊंची समुद्री लहरें, और मूसलाधार बारिश ला सकती हैं, जिसके कारण से फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इतना ही बल्कि हालात इतने बिगड़ गए है कि शाम 6 बजे के आसपास क्वांग त्री और न्गे आन् प्रांतों के बीच ज़मीन से टकराने की संभावना थी.

नौकाओं के समुद्र में जाने पर लगा प्रतिबंध

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस भयंकर तूफान की तबाही को देखते हुए प्रशासन ने मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं के समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके साथ ही उन्‍होंने संवेदनशील इलाकों से रविवार शाम 5 बजे तक निकासी का आदेश जारी किया. इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि दा नांग शहर ने 2,10,000 से अधिक लोगों को हटाने की योजना बनाई, जबकि ह्यू शहर में 32,000 से अधिक तटीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की गई.

बारिश को लेकर नागर विमानन प्राधिकरण ने दी जानकारी

ऐसे में नागर विमानन प्राधिकरण ने जानकारी दी और कहा कि जिनमें दा नांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत चार तटीय हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया है. इतना ही नही बल्कि कई उड़ानों को पुनर्निर्धारित भी किया गया है. बता दें कि शनिवार रात से ही मध्य वियतनाम में भारी बारिश हो रही है और तेज बारिश के कारण ह्यू शहर में नीचले इलाकों की सड़कों पर बाढ़ आ गई और कम से कम एक व्यक्ति लापता बताया गया, जिसे बाढ़ का पानी बहा ले गया.

पूर्वी एशिया में देखने को मिला वर्षा पैटर्न

ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तापमान में वृद्धि से ऐसे तूफान और अधिक शक्तिशाली और वर्षा-प्रधान हो रहे हैं, इसका कारण है कि गर्म समुद्र उष्णकटिबंधीय तूफानों को अधिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और पूर्वी एशिया में बदलते वर्षा पैटर्न देखने को मिल रहे हैं.

  इसे भी पढ़ें :- 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version