New Delhi: भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली ने कहा है कि वे अपने नए लांच किए गए जूतों की बिक्री कम होना पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे. दरअसल, रविवार को विराट से जब पूछा गया कि वह फिर से सफेद जर्सी पहनकर मैदान में लौटना चाहेंगे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह जवाब दिया. उनके इस जवाब पर मौजूद लोगों की हंसी छूट गई.
नए जूतों की कीमत भी बराबर रखी
पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले से अब केवल एक प्रारूप में ही खेलते हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाए थे. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने नए जूतों की कीमत भी अपने टेस्ट रन के बराबर रखी है. वन8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में उनसे मजाक में पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे ताकि उनके लाल रंग के जूतों की बिक्री और मुनाफा बढ़ सके.
कम बिक्री होना पसंद करूंगा
ये जूते टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान और समर्पण से प्रेरित हैं. इस पर कोहली ने हंसते हुए कहा कि मैं कम बिक्री होना पसंद करूंगा. मैं इससे टेस्ट क्रिकेट से आगे बढ़ चुका हूं. इस बातचीत के दौरान कोहली ने अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैये पर भी बात की, जिसके साथ वह हमेशा खेलते रहे हैं. अपनी बात समझाते हुए उन्होंने उदाहरण के तौर पर 2022 टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के विरुद्ध मेलबर्न में खेली गई अपनी यादगार मैच जीताने वाली पारी का जिक्र किया.
वह चोट के कारण नहीं खेले
कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते है. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह चोट के कारण नहीं खेले थे. उनको कल इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया में जगह मिली है, लेकिन वह जाएंगे तभी जब आज होने वाले फिटनेस टेस्ट को क्लियर कर लेंगे. कोहली की नजरें वनडे वर्ल्ड कप-2027 खेलने पर टिकी हैं और इसके लिए वह जमकर मेहनत कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें. फिलीपींसः टैक्लोबन के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची चीख-पुकार, तीन लोगों की मौत