‘टाला जा सकता था विमान हादसा’, ट्रम्प प्रशासन ने गलती तो मानी लेकिन…! क्या पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा?

Washington: अमेरिकी सरकार ने राजधानी वॉशिंगटन DC में हुए विमान हादसे को लेकर अपनी गलती मान ली है. अदालती दस्तावेजों के मुताबिक इससे पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करने का रास्ता खुल गया है. बता दें कि अमेरिका में इस विमान हादसे में मरे एक पीड़ित परिवार ने संघीय मुकदमा दायर किया गया था. इसमें 209-पेज के दस्तावेज मेंए न्याय विभाग ने 29 जनवरी की रात से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है.

इस हादसे को टाला जा सकता था

सरकार ने यह भी कहा है कि यदि सेना का हेलीकॉप्टर, जेट को देख पाता और उससे बच पाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था. जानकारी के लिए बता दें कि DC में इस साल 2025 की शुरुआत में एक भयानक हादसा हुआ था. 29 जनवरी की रात अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलीकॉप्टर के बीच एक भीषण टक्कर हो गई थी. इस हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई थी.

एयरलाइन के साथ कनेक्ट करने में रहे थे विफल

न्याय विभाग की तरफ से बताया गया कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर उड़ा रहे सेना के पायलट उस कॉमर्शियल एयरलाइन के साथ कनेक्ट करने में विफल रहे थे. इसी वजह से पोटोमैक नदी के ऊपर हेलीकॉप्टर और विमान के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद ये भी जानकारी सामने आई थी कि एयरलाइन का विमान हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद तीन हिस्सों में टूटकर पोटोमैक नदी में गिर गया था.

स्वीकारोक्ति दस्तावेज अदालत में जमा

अमेरिकी सरकार ने बुधवार 17 दिसंबर 2025 को स्वीकारोक्ति दस्तावेज अदालत में जमा किया. यूनाइटेड स्टेट्स की सरकार की तरफ से बताया गया कि यदि सेना का हेलीकॉप्टर, जेट को देख पाता और उससे बच पाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था. सरकार ने अपने जवाब में कहा कि चालक दल को उड़ान के दौरान स्थिति की जानकारी रखनी चाहिए थी.

आस-पास के क्षेत्र में क्या हो रहा है

इसके साथ ही चालक दल को ये भी पता होना चाहिए कि आस-पास के क्षेत्र में क्या हो रहा है. क्रू को इन सभी बातो पर नजर रखनी चाहिए थी. चालक दल को लगातार ऐसे यातायात की तलाश करनी चाहिए थी जो उनके निर्धारित मार्ग में रुकावट ला सकता था.

इसे भी पढ़ें. Ajab Gajab News: मौत के बाद क्या होता है? 11 मिनट तक मृत रही अमेरिकी महिला ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version